यदि कोई महिला माँ बनने में असफल होती है तो लोगों की धारणा के हिसाब से महिला में कमी मानी जाती हैं, लेकिन यह बात सच नहीं है। 30 % पुरुषों में भी कमी होती है और 30 % महिलाओं के अंदर कमी पाई जाती है, लेकिन 10-15% मामलों में दोनों साथियों में कोई कमी का पता ना लग पाना (UNEXPLAINED INFERTILITY) भी माता-पिता के सुख से वंचित रखने का कारण हो सकता है। इस समस्या को अगर आपके जीवन में भी इसी तरह की कोई समस्या हैं तो डॉक्टर से जाँच करवाएं।
आई यू आई को समझें
कई डॉक्टर आई यू आई की सलाह देते हैं, वही कई लोगों का सवाल यह होता है कि आख़िरकार आई यू आई क्या है? आई यू आई का अर्थ इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन होता है यह बाँझपन की समस्या के लिए सफल इलाज है। आई यू आई उपचार की प्रक्रिया की मदद से कई दम्पत्तियों को माता-पिता बनने का सुख मिला हैं।
पुरुषों में बाँझपन के कारण
यह उपचार उन पुरुषों के लिए किया जाता है जो पिता बनने में असमर्थ होते हैं। पिता न बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि-
- असंतुलित हार्मोन्स
- एस टी डी (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज)
- धूम्रपान या किसी भी तरह के अधिक नशे के कारण भी पिता बनने में समस्या आ सकती है।
- शुक्राणुओं की संख्या में अधिक कमी जिसे अंग्रेजी में LOW SPERM COUNT कहा जाता है।
- सीमेन( शुक्र) में शुक्राणुओं की उपस्थिति न होना जिसे अंग्रेजी में AZOOSPERMIA कहा जाता है।
- शुक्राणुओं की गति की समस्या जिसे अंग्रेजी LOW SPERM MOTILITY कहा जाता है।
- शुक्राणुओं के आकार की समस्या को अंग्रेजी में POOR SPERM MORPHOLOGY कहा जाता है।
- शुक्राणुओं की गुणवत्ता की समस्या को अंग्रेजी में LOW QUALITY SPERM कहा जाता है।
- शुक्राणुओं सबंधी कोई अन्य समस्या इत्यादि।
आई यू आई प्रकिया क्या है? (IUI Kya Hai?)
- सबसे पहले इस प्रकिया में पुरुष का सीमेन लेकर लैब में भेजा जाता है।
- लैब में सीमेन को मशीन की मदद से धोया जाता है। सीमेन धोने की प्रकिया में सक्रिय (अच्छे) व असक्रिय (बेकार) शुक्राणुओं को अलग कर दिया जाता है।
- फिर सक्रिय(अच्छे) शुक्राणुओं में से सबसे अधिक सक्रिय(अच्छे) शुक्राणु का चयन करके, आगे की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
- सक्रिय शुक्राणु को कैथिटर (CATHETER) जो एक विशेष लचकदार नली की तरह दिखता है, उसकी मदद से डिंबक्षरण (ovulation) के समय महिला के गर्भाशय के भीतर रख दिया जाता है।
- गर्भाशय के भीतर प्राकृतिक रूप से बाकि की प्रकिया होती है जिससे महिला अपना गर्भ धारण करती है।
क्या आई यू आई गर्भावस्था सुरक्षित है?
आई यू आई गर्भावस्था उतनी ही सुरक्षित है जितनी एक प्राकृतिक गर्भावस्था है। आई यू आई गर्भावस्था में भी आपको प्राकृतिक गर्भावस्था जितना ख्याल रखना होता है और बिना किसी अन्य समस्या की तरह आप सभी कामकाज कर सकती है। जिन लोगों की यह धारणा है कि बच्चा अस्वस्थ होता है या किसी भी तरह की कोई कमी हो सकती हैं, तो यह केवल एक ग़लतफ़हमी है। आई यू आई गर्भावस्था में भी बच्चा प्राकृतिक गर्भावस्था जितना ही स्वस्थ होता है।